अमेरिका में लगातार 21 सुपरहिट शो के साथ दर्शकों को खुश करने वाले प्रसिद्ध गायक मीका सिंह की तबियत खराब हो गई है। दो महीने की लंबी और कठिन यात्रा और प्रदर्शन के बाद मीका सिंह को डॉक्टर ने तीन सप्ताह के लिए सख्त आराम करने की सलाह दी है।
इस वजह से उन्होंने मलेशिया, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अपने सभी शो स्थगित कर दिए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट शेयर कर दी है।
सूत्रों की माने तो ऑस्ट्रेलिया गवर्नमेंट ने मीका का वीजा रद्द कर दिया है। फिलहाल उनकी टीम ने इसकी पुष्टि नहीं की है, वहीं शो रद्द होने का कारण मीका सिंह की खराब तबीयत को बताया जा रहा है।