राम रहीम को फिर मिली पैरोल, बरनावा डेरे में समर्थकों संग मनाएगा जन्मदिन, सिरसा डेरे में जाने की नहीं इजाजत !

Published:

सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल दी गई है. वह जल्द ही रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा हो जाएंगे. राम रहीम इस बार भी यूपी के बागपत के बरनावा आश्रम में रहेंगे. उन्हें सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है.

राम रहीम को ढाई साल में 7वीं बार पैरोल मिली है। इससे पहले इसी साल 21 जनवरी को राम रहीम 40 दिनों के पैरोल पर जेल से बाहर आया था। राम रहीम का 15 अगस्त को जन्म दिन है, पैरोल मिलने के बाद वह जेल से बाहर अपना जन्म दिन प्रेमियों के बीच मनाएगा। राम रहीम हत्या और यौन उत्पीड़न के मामले में जेल में बंद है। कैद के 30 महीने में राम रहीम को 7वीं पैरोल मिली है।

-Advertisement-
-Advertisement-

 

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles