पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के एक ट्वीट से पंजाब की राजनीति में हंगामा खड़ा हो गया है। शिरोमणि अकाली दल के बाद BJP ने AAP मंत्री बैंस को CM भगवंत मान की तुलना महाराजा रणजीत सिंह से करने पर निशाने पर लिया है।
BJP नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि CM भगवंत मान की तुलना शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह से करना निंदनीय है। इस मामले पर मंत्री बैंस को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
How low would @AapPunjab leaders fall just to elevate the ego of Kejriwal Ji & Bhagwant Mann Ji!!
It’s blasphemous to even compare CM Mann with one of the greatest sovereign rulers Sher-e-Punjab Maharaja Ranjit Singh Ji@harjotbains Ji should tender a public apology for this… pic.twitter.com/3JZkmOPdal— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) June 16, 2023
इसके बाद AAP मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मामले में सफाई दी है। उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह हमारे आदर्श हैं। उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। इससे पहले शिअद भी बैंस द्वारा CM भगवंत मान की तुलना महाराजा रणजीत सिंह के साथ किए जाने पर ऐतराज जता चुकी है।