वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह का हेंडलर और UK में भारतीय दूतावास पर तिरंगे का अपमान करने वाला आतंकी अवतार सिंह खांडा लंदन के अस्पताल में मारा गया। उसे बीते दिन ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। उसे ब्लड कैंसर था और यह कैंसर की पहली स्टेज थी। जिसके कारण उसके शरीर में जहर फैल गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद अब उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।
मौत की खबर पता चलते ही सुबह से ही मीडिया का तांता मृतक अवतार सिंह के घर के बाहर लगा हुआ है लेकिन परिवारिक मेंबर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.
UK में बीते कुछ समय से खालिस्तान की उठ रही आवाज आतंकी अवतार सिंह खांडा की ही देन है। कुछ समय में खांडा काफी अधिक एक्टिव हुआ। खांडा खास तौर पर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) की लंदन इकाई का प्रमुख था। वह KLF के आतंकवादी कुलवंत सिंह खुखराना का बेटा है।
बता दें कि अमृतपाल सिंह जब फरार था तब अवतार सिंह ही उसे पनाह दिलाया था. खांडा पर भारत में भी मामले दर्ज हैं और पुलिस को उसकी तलाश थी. अवतार सिंह विदेश में रहकर खालिस्तान की मांग के लिए लगातार आवाज उठा रहा था.