लुधियाना आउटर पर खड़ी दिल्ली अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, 2 बोगियों के शीशे टूटे, यात्री सहमे !

Published:

लुधियाना : बीती रात दिल्ली से आ रही शताब्दी ट्रेन संख्या 12013 तकरीबन 20 मिनट लेट थी जिसके चलते रात के समय इसे लुधियाना आउटर पर कुछ समय के लिए रोका गया। रात तकरीबन 10 बजे के करीब कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। ट्रेन के एग्जीक्यूटिव क्लॉस कोच K1 और C13 के शीशे टूट गए।

पत्थर लगने के बाद बोगियों में बैठे यात्री सहम गए। लोगों ने इसकी जानकारी RPF को दी। तकरीबन 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन वहां से आगे बढ़ी तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles