पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की तबियत बिगड़ी, अस्पताल के ICU में भर्ती !

Published:

Sanjha Punjab TV : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मोहाली के निजी अस्पताल में सामान्य वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए है।

प्रकाश सिंह बादल 95 साल के हो चुके हैं। 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल की बीते कुछ समय से लगातार सेहत ढीली चल रही है। बीते साल जून 2022 को सीने में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles