रिश्वत मामले में डीआईजी इंदरबीर सिंह नामजद, विजिलेंस द्वारा 10 लाख रिश्वत के आरोप में केस दर्ज !

Published:

पंजाब विजिलेंस यूनिट ने फिरोजपुर के तत्कालीन DIG इंदरबीर सिंह को रिश्वत लेने के केस में नामजद किया है। आरोपी DIG वर्तमान में आर्म्ड पुलिस, जालंधर में तैनात है। हालांकि विजिलेंस द्वारा फिलहाल गिरफ्तारी संबंधी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

दरअसल, फिरोजपुर के तत्कालीन DIG इंदरबीर सिंह पर एक नशा तस्कर से 10 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। भिखीविंड पुलिस ने 20 जून 2022 को नशा तस्कर को काबू किया था। उससे पूछताछ में कई पुलिस अधिकारियों का नाम सामने आए।

फिर भिखीविंड पुलिस द्वारा 6 जुलाई 2022 को DSP लखबीर संधू को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ में फिरोजपुर के तत्कालीन DIG इंदरबीर सिंह का नाम सामने आने पर अब उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

-Advertisement-
-Advertisement-

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles