गुरबाणी प्रसारण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एस.जी.पी.सी. अपना Youtube चैनल शुरू करने की तैयारी में है। इसके बाद Youtube चैनल से गुरबाणी लाइव होगी। इस संबंधी जानकारी एस.जी.पी.सी. के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने दी है।
उन्होंने यह भी बताया कि टैक्नीकल स्टूडियो तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 23 जुलाई से चैनल से टैंडर खत्म हो रहा है। इसके बाद अब श्री दरबार साहिब से Youtube चैनल पर गुरबाणी लाइव होगी।
बता दें पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा संशोधन बिल लाया गया। एस.जी.पी.सी. इस संशोधन बिल को रद्द कर दिया है। प्रधान हरजिंदर धामी ने इजलास में कहा कि एस.जी.पी.सी. का इतिहास 103 वर्ष पुराना है।
एस.जी.पी.सी. जमहूरी कमेटी है। उन्होंने कहा कि 1925 के एक्ट में सरकार को संशोधन करने का कोई अधिकार नहीं है। सरकार धार्मिक ताकत हथियाना चाहती है। सी.एम. मान पुरातन पिरतां भूल गए हैं। सरकारी दखलअंदाजी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।