लुधियाना में भयानक सड़क हादसा, MP बिट्टू के करीबी की मौत, रिश्तेदार घायल, पढ़ें

Published:

लुधियाना जिले के समराला में चंडीगढ़ हाईवे पर फॉर्च्यूनर कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में का सवार सुरिंदर सिंह ढिल्लों की मौत हो गई। जुग्गी बराड़ निवासी लुधियाना गंभीर घायल हुए, जिन्हें समराला सिविल अस्पताल से फोर्टिस रेफर किया गया। दोनों चंडीगढ़ में पूर्व CM बेअंत सिंह की बरसी के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।

चंडीगढ़ से लौट रहे थे कार सवार
मिली जानकारी के अनुसार, आज पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की बरसी थी। लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू के करीबी सुरिंदर सिंह ढिल्लों और बिट्टू का ही रिश्तेदार जुग्गी बराड़ फॉर्च्यूनर कार में बरसी समारोह में गए थे। वापसी पर समराला में नीलो नहर पुल के पास कार हादसाग्रस्त हो गई। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल समराला में भर्ती कराया गया।

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles