NRI परिवार की कोठी पर विवाद खत्म, पुलिस ने NRI परिवार को दिलाया कब्जा !

Published:

लुधियाना जिला के तहत आते जगराओं के हीरा बाग में NRI परिवार की कोठी पर विवाद खत्म हो गया है। पुलिस प्रशासन ने कब्जा करने वालों से चाबियां लेकर NRI परिवार को सौंप दी हैं और कोठी का कब्जा भी दिला दिया है। लेकिन NRI परिवार का कहना है कि जिन लोगों ने भी यह फर्जीवाड़ा किया था उनके खिलाफ सरकार कानूनी कार्रवाई की जाए।

परिवार की महिला ने कहा कि जगराओं की विधायक सरबजीत कौर माणूके उनके पति सुखविंदर सिंह, उनके करीबी अशोक कुमार और कर्म सिंह पर फ्रॉड को लेकर FIR दर्ज होनी चाहिए। यह मामला खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान, NRI मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की दखल अंदाजी के बाद सुलझा है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले को सुलझाने के लिए कहा था।

लुधियाना रूरल पुलिस के एसपी हरिंदर सिंह परमार ने कहा कि कोठी पर कब्जे का विवाद खत्म हो गया है। उन्होंने खुद NRI बुजुर्ग महिला अमरजीत कौर को कोठी की चाबियां सौंपी। उन्होंने कहा कि वैसे यह विवाद खत्म हो गया है लेकिन जिन लोगों ने जाली दस्तावेज बनाकर फर्जीवाड़ा किया है, अपना कब्जा दिखाया है यदि परिवार चाहे तो उन पर केस कर सकता है।

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles