लुधियाना : ट्रेन में जा रही 9 महिला खिलाड़ी हुई बेसुध, खराब खाना खाने से बिगड़ी तबियत, अस्पताल भर्ती !

Published:

लुधियाना में बुधवार को ट्रेन में अमृतसर से मध्य प्रदेश जा रही 9 महिला खिलाड़ी खराब खाना खाने से बेसुध हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये सभी मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और स्पोर्ट्समैन हैं। इन्होंने अमृतसर के एक होटल से खाना पैक करवाया था।

इस खाने को उन्होंने दोपहर को खाया। इस बीच ट्रेन जब लुधियाना के फिल्लौर में पहुंची तो 9 की हालत बिगड़ गई। इसके बाद लुधियाना रेलवे स्टेशन पर बेसुध खिलाड़ियों को अधिकारियों ने संभाला। घटना स्थल पर डॉक्टर भी पहुंचे। यहां उन्हें चेकअप के बाद अस्पताल लाया गया।

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles