मान सरकार की नीतियों से प्रभावित जालंधर निवासी आप परिवार में शामिल होने के लिए उमड़े
पार्टी नेताओं ने सुशील कुमार रिंकू की जालंधर उपचुनाव बड़े अंतर से जीत का दावा किया
जालंधर, 26 अप्रैल : जालंधर में आगामी लोकसभा उपचुनाव के दौरान स्थानीय रविदास चौक स्थित पार्टी कार्यालय में आम आदमी पार्टी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट, विधायक अजीतपाल कोहली, विधायक जीवन ज्योत कौर समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में सबसे पहले पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद आप नेताओं ने सरकार की सभी जनहितैषी नीतियों को घर-घर पहुंचाने और जालंधर उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में प्रचार तेज करने की रणनीतियों पर गंभीर चर्चा की।
पार्टी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पंजाब की भगवंत मान सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर क्षेत्र के कई महानुभाव आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने नए सदस्यों सहित आप पार्टी की पंजाब समर्थक सोच और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के साथ ही जालंधर में आप उम्मीदवार शुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताने के लिए भी अपना पूरा जोर लगाने का वादा किया। इस कार्यक्रम में गोबिंदर मित्तल, हरचरण सिंह संधू, सुखबीर सिंह सालीमार, सुभाष प्रभाकर, गौरव पुरी, जॉर्ज सोनी, अमरीक सिंह, रशपाल सिंह भी मौजूद रहें।
उपरोक्त नेताओं और सज्जनों के अलावा समारोह में जिला गुरदासपुर के खेल प्रभारी सुखदीप सिंह, राजीव कुमार ब्लॉक अध्यक्ष जालंधर, गुरविंदर सिंह डिंपल, वार्ड प्रभारी, आत्म प्रकाश बबलू, सुभाष प्रभाकर, चरनजीत सिंह ‘आप’ अध्यक्ष पीटीएस, हरविंदर सिंह, दविंदर सिंह, बिशम्बरा नाथ, अश्विनी कुमार, रविंदर कुमार, हरप्रीत सिंह राज्य संयुक्त सचिव, हरिंदर सिंह मलूचा, इंदरवाश चड्ढा जिलाध्यक्ष व्यापारी विंग जालंधर, हरविंदर सिंह चुघ सहित पार्टी के कई अन्य गणमान्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।