जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए ‘आप’ ने पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को बनाया उम्मीदवार

Published:

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर शुशील कुमार रिंकू के नाम का ऐलान किया

चंडीगढ़,6 अप्रैल

आम आदमी पार्टी (आप) ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को उम्मीदवार बनाया है। रिंकू अच्छी छवि और साफ आचरण के नेता हैं और जालंधर में लोगों के बीच उनकी काफी मजबूत पकड़ है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद ट्वीट कर शुशील कुमार रिंकू के नाम का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा,”जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सुशील कुमार रिंकू जी की उम्मीदवारी पर मुहर लगाई.. शुभकामनाएं”May be an image of text that says 'Aam Aadmi Party 206, Rouse Avenue, Deen Dayal Upadhyay Marg. New Delhi- 110002 Phone: +91 9718500606, 18500606 Email: info@aamaadmiparty.org Election ymbok Breom Ca”on Aam Aadmi Party hereby announces its Candidate for the upcoming Jalandhar Lok Sabha by poll Elections: Lok Sabha Constituency Jalandhar Name of Candidate Sushil Kumar Rinku Dr. Sandeep Pathak (General Secretary, Organisation) 011-23219302, 23219303 Email: contact@aamaadmiparty.org www.aamaadmiparty.org| Facebook: AamAadmiParty Twitter: @AamAadmiParty'

बता दें कि सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा सीट खाली हो गयी थी। इस सीट के लिए 10 मई को वोटिंग होनी है। नतीजे 13 मई को आएंगे। 20 अप्रैल नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।

सुशील कुमार रिंकू ने 2017 में जालंधर पश्चिमी से पहली बार चुनाव लड़ा था। अपने प्रतिद्वंद्वी को 17334 वोटों से हराकर वे विधानसभा पहुँचे थे।

गौरतलब है कि बीते बुधवार को ही सुशील कुमार रिंकू आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। खुद पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने उनका पार्टी में स्वागत किया था। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद थे।

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles