सारिका भारद्वाज ने कांग्रेस सेवादल की प्राथमिक सदस्यता से दिया त्यागपत्र

Published:

कांग्रेस सेवादल नहीं अपितु कांग्रेस पार्टी में करती रहेंगी काम: सारिका

कांग्रेस सेवादल पंजाब की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। पिछले दिनों कांग्रेस सेवादल के चार ज़िला प्रधानों द्वारा अपने साथियों सहित पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने के बाद अब पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी सारिका भारद्वाज ने भी आज अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

सारिका ने सेवादल के राष्ट्रीय प्रधान लालजी देसाई को भेज दिए त्याग पत्र में कहा है कि वह निजी कारणों के कारण इस ज़िम्मेदारी को निभाने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस सेवादल में काम नहीं करेंगी प्रांतों कांग्रेस पार्टी के बीच काम करती रहेगी।

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles