जालंधर उपचुनाव: दिन-ब-दिन मजबूत होती जा रही है आम आदमी पार्टी

Published:

मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में जालंधर के कई प्रमुख नेताओं ने थामा ‘आप’का दामन

आप सरकार की नीतियों से पंजाब के लोग पूरी तरह संतुष्ट – भगवंत मान

जालंधर उपचुनाव से पहले मान सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर वीरवार को क्षेत्र के कई प्रभावशाली नेता व समाजसेवी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन नेताओं को पार्टी में शामिल कराया और स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अलावा आप के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व एससी विंग दोआबा के प्रभारी राज कुमार राजू, 7 बार के सरपंच, ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष सोढ़ी राम(गुराया), सुखदेव सिंह, श्रीमती तोशी, जालंधर से पूर्व विधायक राज कुमार गुप्ता के पुत्र पवन कुमार गुप्ता (पूर्व पार्षद), विपिन चड्ढा, डॉ. विमल चड्ढा व प्रमुख हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि जालंधर के लोग आप सरकार की नीतियों से पूरी तरह संतुष्ट हैं। दिन-ब-दिन लोगों का आम आदमी पार्टी के प्रति बढ़ता विश्वास दिखाता है कि पंजाब को रंगला बनाने का हमारा प्रयास सही दिशा में जा रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को विश्वास दिलाया कि पार्टी में उनका सम्मान हमेशा बना रहेगा।

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles