मानवता की सेवा करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं : विधायक रमन अरोड़ा
विधायक रमन अरोड़ा ने भारी बारिश में कई संस्थाओं के स्थानों पर पहुँच कर संबंधित अधिकारियों को फोन कर समाधान कराने के दिए निर्देश
जालंधर :विधायक रमन अरोड़ा ने भारी बारिश में गौशाला, आपहज आश्रम, रैहन बसेरा इत्यादि संस्थाओं के स्थानों पर पहुँच कर वहां के पद्-अधिकारियों से मिल कर वहाँ पर आ रही समस्या पर बातचीत की।
इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान कराने के सख्त निर्देश देते कहा कि यह सभी स्थान उच् स्थानों में से एक है, यहां मानवता से बढ़ कर सेवा होती है। मानवता की सेवा करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं।
उन्होंने कहा कि इस धरती पर ही स्वर्ग और नर्क है, अगर आप स्वर्ग का अनुभव लेना चाहते हो तो अनाहत आश्रम, पिंगलवाड़ा, रैहन बसेरा के लोगों की सेवा करें, जिससे ईश्वर प्रसन्न होगे।
साथ ही विधायक रमन अरोड़ा ने भारी बारिश में चौगिट्टी कूड़े के डंप का दौरा भी किया। विधायक रमन अरोड़ा ने निगम के अधिकारियों को कूड़े का समाधान कराने के सख्त निर्देश दिए। इस मौके विधायक रमन अरोड़ा के साथ समाज सेवक अनुकरण आनंद भी उपस्थित थे।
-Advertisement-