विधायक रमन अरोड़ा अपने हर इलाक़े में जोरों शोरों से उपचुनाव के लिए कर रहे हैं मीटिंग…

Published:

आम आदमी पार्टी सभी वर्गों के विकास के साथ-साथ बदलाव की भी प्राणशक्ति है : विधायक रमन अरोड़ा

कहा :- विकास चाहिए तो आप उम्मीदवार सुशील रिंकू को दें वोट

जालंधर : पंजाब इस समय जिस दौर से गुजर रहा है, वो तेज विकास के लिए बहुत अहम है। इसे देखते हुए आम आदमी पार्टी विकास के साथ-साथ बदलाव की भी प्राणशक्ति है। यह बात जालंधर सैंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा ने आज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते फगवाड़ा गेट के दुकानदारों, बशीरपुरा, गुरु नानक पुरा वेस्ट व लाजपत नगर के इलाक़ा निवासियों के साथ चुनावी बैठकें करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं हैं, अपितु शहर के समुचित विकास के लिए चुनाव हैं। पार्टी उम्मीदवार सुशील रिंकू के पक्ष में दिया। आपका एक वोट जालंधर के विकास की रफ्तार बढ़ा सकता है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि हम कसम की सियासत नहीं, विकास करते हैं।

कांग्रेस व दूसरी रिवायती पार्टियों की तरह विकास को एक आंख से नहीं देखा जा सकता। आम आदमी पार्टी की नजर में सभी का विकास जरूरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने गत विधानसभा चुनाव भी विकास के मुद्दे पर लड़ा था और यह उपचुनाव भी विकास के मुद्दे पर ही लड़ा जाएगा। एवं विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री स.भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब अब बड़ी तेजी से बदल रहा है।

अब पंजाब में विकास की राजनीति होती है, ऐसे में विकास से भटकाने वालों को जवाब देना जरूरी है। विकास नहीं करने वाले ही ध्यान भटकाने वाली राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने देश और प्रदेश में सांप्रदायिकता का रंग दिया वह कांग्रेस और भाजपा ही हैं।

विधायक रमन अरोड़ा ने विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं को पार्टी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को वोट रूपी आशीर्वाद देने और जिला जालंधर के विकास में अपना योगदान डालने का भी आह्वान किया है।

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles