जगतार सिंह संघेडा ने जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष का संभाला पदभार , कहा- ट्रस्ट को आर्थिक संकट से निकाला जाएगा

Published:

सांझा पंजाब टीवी (जालंधर)

पंजाब सरकार द्वारा नियुक्त जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष जगतार सिंह संघेडा ने आज विधायक रमन अरोड़ा की मौजूदगी में अपना पदभार ग्रहण किया। ट्रस्ट के दफ्तर में एक सादे समारोह के दौरान ट्रस्ट के नवनियुक्त अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता और ईमानदारी से निभाएंगे।

Jagtar Singh Sangheda took over as the chairman of Jalandhar Improvement Trust
Jagtar Singh Sangheda took over as the chairman of Jalandhar Improvement Trust

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों को साथ लेकर सकारात्मक रूख अपनाते हुए ट्रस्ट की बेहतरी के लिए काम किया जाएगा। और कहा कि इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट शहरवासियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और शहर की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगे।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नई जन हितैषी योजनाएं बनाने के इलावा ट्रस्ट की जिन योजनाओं में आवंटियों को परेशानी हो रही है। उनका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा और उनको राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रस्ट को वित्तीय संकट से बाहर निकालकर कर्ज मुक्त करने के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति अपनाई जाएगी।

इस अवसर पर विधायक रमन अरोडा ने पद संभालने पर जगतार सिंह को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वह ट्रस्ट की योजनाओं को पारदर्शी ढंग से लागू करते जितेय अपनी ज़िम्मेदारी पूरी तनदेही से निभाएंगे।

Related articles

Recent articles