जालंधर उपचुनाव : बड़ी जीत की ओर बढ़ रही आम आदमी पार्टी

Published:

पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन ने आप को समर्थन देने का किया ऐलान

– ‘आप’ सरकार आम लोगों की सरकार, मान सरकार की नीतियां जनकल्याणकारी : हरचंद सिंह बरसट

जालंधर, 25 अप्रैल

आम आदमी पार्टी(आप) को मंगलवार को उस समय मजबूती मिली जब जालंधर स्थित पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन ने ‘आप’ को समर्थन देने का ऐलान किया। यहां गुरु रविदास चौक जालंधर में आयोजित एक समारोह में पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की।

इस मौके पर पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अन्य सदस्यों ने पंजाब ‘आप’ के महासचिव हरचंद सिंह बरसट से मुलाकात की और ‘आप’ को पूरा समर्थन देने का फैसला किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ‘आप’ के महासचिव हरचंद सिंह बरसट को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें मुलाजिमों की समस्याओं से अवगत कराया।

इस मौके पर पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भूपिंदर सिंह घोत्रा, महासचिव गुरविंदर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बलजीत सिंह, सलाहकार राज कुमार, जालंधर अध्यक्ष धीरज, सचिव सुखजिंदर सिंह, प्रेमजीत, महासचिव जालंधर डेनियल काहलों, उपाध्यक्ष जालंधर सुरजीत सिंह व प्रेमपाल समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश में ‘आप’ की भगवंत मान सरकार द्वारा किये जा रहे जन कल्याणकारी कार्यों व लागु की जा रही नीतियों की सराहना की। उन्होंने जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया और बड़े अंतर से चुनाव जीतने का दावा किया।

वहीं ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों व उपस्थित अन्य सदस्यों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।

हरचंद सिंह बरसट ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों को उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार आम लोगों की सरकार है। ‘आप’ की भगवंत मान सरकार प्रदेश की जनता के लिए लगातार जनकल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है।

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles