एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा जरूरतमंद लड़की की शादी के लिए दिया गया सामान !

Published:

जालंधर : एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन की टीम द्वारा गरीब व जरूरतमंद लड़की की शादी के लिए जरुरत का सामन भेंट किया गया।

इस मौके संगठन के सभी सदस्यों के साथ पहुंची राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू अरोड़ा ने बताया कि सूर्य विहार शीतल नगर के रहने वाले जरूरतमंद प्रवासी परिवार कि बेटी के विवाह पर उनके संगठन के सभी सदस्यों के सहयोग से शादी के लिए सामान व नगद राशि सहायता के रूप में दी गयी है।

मंजू अरोड़ा ने बताया कि संगठन की तरफ से पिछले लंबे समय से यह सेवा की जा रही है और अब तक कई लड़कियों की शादी के लिए संगठन की तरफ से सामान दिया जा चुका है एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा समय समय पर समाज सेवा का काम चलता रहता है।

जिनमें जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए सामान देना, मेडिकल चेकअप कैंप लगाना, जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में मदद करना, बच्चों को किताबें कापियां तथा अन्य सामान मुहैया कराना, जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना आदि काम प्रमुख हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मैडम मंजू अरोड़ा सहित मीनू, सीमा, परमजीत, रमा, जतिंदर कौर, जोगिंदर, हेमा, अंजू बाला आदि महिलाऐं मौजूद थी।

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles