पहले पुलिस वाले ने रचाई शादी बाद में करने लगा मारपीट, तंग आकर महिला ने खाई नशीली गोलियां

Published:

सिविल अस्पताल में बयान लेने आए थाना एक के ए एस आई सतविंदर सिंह ने लिखे गलत बयानो पर भड़की महिला, हंगामा

जालंधर :कालिया कॉलोनी की रहने वाली महिला के साथ 2 महीने पहले पुलिस वाले विक्टर ने शादी रचाई और बाद में उससे मारपीट करने लगा। यहां तक कि पुलिस वाला उसे खर्चा भी नहीं देता था। जब महिला ने उससे खर्चा मांगा तो उसके साथ फिर से मारपीट की गई और बदसलूकी की। जिससे तंग परेशान आकर महिला ने शनिवार को नशीली गोलियां खा ली।

किसी तरह परिवारिक मेंबरों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। देर रात को थाना एक के ए एस आई सतविंदर सिंह महिला के बयान लेने के लिए आया तो महिला होश में नहीं थी और उसके बयान लेकर चला गया जब महिला ने थाने में जाकर अपने द्वारा लिखवाई शिकायत के बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि एएसआई सतविंदर सिंह ने जो एफ आई आर दर्ज की है।

उसमें लिखा है की फिलोर में ट्रेनिंग ले रहे और अमृतसर देहाती थाने में ड्यूटी निभा रहे। एएसआई विक्टर के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं करने के बारे में लिखा गया है। जिसके बाद महिला ने थाने के बाहर काफी हंगामा किया क्योंकि राजीनामे को लेकर एएसआई सतविंदर सिंह ने एएसआई विक्टर को थाने में बुलाया था। थाने के बाहर महिला के साथ एएसआई ने हाथापाई की और उसे जान से मारने की धमकियां दी।

महिला ने कहा कि एएसआई सतविंदर सिंह ने उसके गलत बयान दर्ज किए हैं। जबकि उन्होंने अपने बयानों में कार्रवाई करने के लिए लिखवाया था। जब महिला ने एसआई सतविंदर सिंह से उसके गलत बयान दर्ज करने के बारे में कहा तो ऐसा ही सतविंदर सिंह ने कहा कि दोबारा बयान दर्ज करवा दे तो पुलिस अधिकारी विक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

महिला ने आरोप लगाया कि विक्टर ने उसे जान से मारने के लिए धमकी दी और पिस्तौल तक निकालने की कोशिश की। महिला ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि थाना एक के एएसआई सतविंदर सिंह और उक्त एएसआई जो अमृतसर में ड्यूटी दे रहा है उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए और उसे इंसाफ दिलाया जाए

इस संबध में एएसआई विक्टर ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया और ना ही कोई बात हुई है।

-Advertisement-
-Advertisement-

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles