एंटी करप्शन एंटी क्राइम (Org) का विस्तार, मुकेरियां में हुई नई नियुक्तियां !

Published:

एंटी करप्शन एंटी क्राइम (Org) ने संगठन का विस्तार किया है। पंजाब के मुकेरियां जिले में एक विशेष बैठक का आयोजन करवाया गया। आयोजित बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मैडम मंजू अरोड़ा विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।

इस बैठक के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मंजू अरोड़ा ने बताया कि संगठन में नव नियुक्तियों के उद्देश्य से रखी गई इस बैठक में कुल पांच नई नियुक्तियां की गई हैं। इनमें एक जिला प्रधान और चार सदस्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रंजीत कौर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन में जिला प्रधान के पद पर शामिल किया गया है वहीं नए सदस्यों में अमरजीत कौर, मंजीत कौर, सुमन व गीता गिल संगठन में शामिल हुए है।

मंजू अरोड़ा ने संगठन के साथ जुड़े नए सदस्यों को नियुक्ति पत्र देकर उनका स्वागत किया। नव नियुक्त सभी सदस्यों ने मंजू अरोड़ा का धन्यवाद प्रकट करते हुए चुनरी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और विश्वास दिलाया कि संगठन की और से उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगे व भ्रष्टाचार तथा अपराध के खात्मे के लिए संगठन द्वारा उठाये जा रहे सभी कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

Expansion of Anti Corruption Anti Crime (Org), new appointments made in Mukerian!
Expansion of Anti Corruption Anti Crime (Org), new appointments made in Mukerian!

इस उपरांत मंजू अरोड़ा ने संगठन की गतिविधियों के बारे में विस्तार के साथ बताया। उन्होंने बताया कि संगठन कि और से गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को निशुल्क राशन, गरीब बच्चों के लिए मुफ्त किताबें प्रदान की जाती हैं । तेजी से बढ़ते क्राइम के ग्राफ पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार तथा अपराध सभ्य समाज पर कलंक के समान है, जिसके खात्मे के लिए सरकार व प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों को भी आगे आना होगा।

नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए मंजू अरोरा ने कहा कि देश का युवा वर्ग आज नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है। इसका एक कारण है सहनशक्ति की कमी। युवा आजकल बहुत जल्दी अपना हौसला खो देते हैं, जिसका परिणाम यह होता है कि वे डिप्रेशन में चले जाते है और फिर वे नशे की गिरफ्त में फंस जाते हैं। माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को हालात से लडऩा सिखाएं और उन्हें मजबूत बनाएं। इस दौरन सुमन चौधरी, रेखा, सुखबीर, ललिता, चरनजीत कौर के इलावा कई अन्य महिला सदस्य भी मौजूद थे।

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles