जालंधर: सिविल अस्पताल में एक कर्मचारी ने सुसाइड की कोशिश की है। उसे तुरंत साथी हालत गंभीर होने पर एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी सिविल अस्पताल में पहुंच गए हैं। कर्मचारी की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है।
परिजनों और सिविल अस्पताल के अन्य कर्मचारियों का आरोप है कि सिविल सर्जन उन्हें बेवजह परेशान करते हैं। हालात यह बना दिए गए हैं कि पीड़ित को खाना खाने के समय भी काम सौंप दिया जाता है। इसी से तंग आकर आज उसने जहरीली वस्तु निगल ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि सिविल सर्जन के साथ इस मामले को लेकर बातचीत चल रही है। वहीं दूसरी ओर अभी तक सिविल सर्जन का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
परिजनों ने कहा कि सरबजीत ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पहले सिविल में ही इलाज किया गया, लेकिन इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।