-अकाली दल और कांग्रेस ने पंजाब को किया बर्बाद–हरचंद सिंह बरसट
-देश में लोकतंत्र का गला दबाया जा रहा है –सुशील रिंकू
जालंधर, 7 अप्रैल
आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने शुक्रवार को कहा कि जालंधर के लोकसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 10 अप्रैल को करतारपुर की अनाज मंडी में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।
हरचंद सिंह बरसट ने उपस्थित नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा उपचुनाव केवल सुशील रिंकू ही नहीं लड़ रहे हैं, यह चुनाव मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमों अरविंदर केजरीवाल भी लड़ रहे हैं। जो भी वोट सुशील रिंकू को पड़ेगा, ऐसा समझो की वह वोट भगवंत मान और अरविंदर केजरीवाल को पड़ रहा है। इसलिए निजी मसलों को त्याग कर एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करते हुए सुशील रिंकू को भारी मतों से विजयी बनाएं।
प्रदेश सचिव ने कहा कि अकाली दल और कांग्रेस के नेताओं ने पंजाब को बर्वाद कर दिया था।जिससे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल दिन रात मेहनत करके रंगला पंजाब बना रहे हैं।इस अवसर पर विशेष तौर पर पहुंचे राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल ने कहा कि लोकसभा उम्मीदवार सुशील रिंकू का अपना काफी बड़ा जनाधार है। इसलिए हम सब मिल कर पार्टी उम्मीदवार सुशील रिंकू को विजयी बनाएंगे।
पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार सुशील रिंकू ने उपस्थित सभी नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन पर काफी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है जिसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होने पार्टी नेताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि वह और उनके क्षेत्र के सभी वर्कर और समर्थक मिल कर काम करेंगे और उपचुनाव को भारी मतों से जीतेंगे।
सुशील रिंकू ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा का चुनाव एक बहुत बड़ी लड़ाई होगी। उन्होने कहा कि देश में लोकतंत्र का गला दबाया जा रहा है। केंद्र सरकार में सरकारी मशीनरी का प्रयोग कर लोगों पर पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं। निर्दोष लोगों को जेलों में डाला जा रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार देश को खोखला करने में लगी है। अगर हमने इसका डट कर मुकाबला नहीं किया तो वह दिन दूर नही जब 2024 के बाद कभी देश में चुनाव ही नहीं होंगे। भाजपा इस प्रकार की पॉलिसी ला सकती है।
इस मौके पर आप पंजाब के जनरल सेक्रेटरी हरचंद सिंह बरसट, लोकसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू, राजवीर सिंह ओएसडी मुख्यमंत्री पंजाब, राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, राजविंदर कौर थिआड़ा(सचिव पंजाब), विधायक शीतल अंगुराल, विधायक बलकार सिंह, विधायक रमन अरोड़ा, विधायक इंद्रजीत कौर मान, लोकसभा प्रभारी मंगल सिंह, जगतार सिंह संघेड़ा अध्यक्ष, अमृतपाल सिंह जिला अध्यक्ष (शहरी), सरबजीत सिंह जिला अध्यक्ष (ग्रामीण), सुरिंदर सिंह सोढ़ी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, जीत लाल भट्टी निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी, प्रधान प्रेम कुमार निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी, दिनेश ढाल विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, रतन सिंह ककड़कला विधानसभा क्षेत्र प्रभारी उपस्थित थे।