शाहकोट के जलालपुर गाँव के बाढ़ पीड़ितों को आप के सीनियर नेता मोहिंदर भगत ने राशन वितरित किया

Published:

हल्का शाहकोट के गाँव जलालपुर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा निर्देशों के आधार पर सीनियर नेता आम आदमी पार्टी व् इंडस्ट्री बोर्ड पंजाब के पूर्व चेयरमैन मोहिंदर भगत ने बाढ़ पीड़ितों में राशन वितरण किया। जिसमें बाढ़ से ग्रस्त पीडि़त लोगों को आटा,दाल,दूध,बिस्कुट,साबुन,मोमबत्ती,कोलगेट,पानी की बोतलें व अन्य सामग्री प्रदेश उपाध्यक्ष एससी विंग जसवीर सिंह जलालपुर, सोशल मीडिया इंचार्ज संजीव कुमार के साथ जरूरतमंद लोगों को वितरित की।

इस मोके मोहिंदर भगत ने बाढ़ पीड़ितों में राशन का वितरण किया और लोगों का हाल जाना, उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर मुश्किल में साथ खड़ी है। मोहिंदर भगत ने कहा कि नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण कई इलाकों में पानी भरने से आम जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। मान सरकार इस कठिन समय में प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मोहिंदर भगत ने कहा कि जिन गरीब लोगों के मकानों में पानी भर गया है और वे भोजन से भी लाचार है। हमें इन लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिये। इस कुदरती आपदा में लोगों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है, इस मुश्किल घड़ी में हर इंसान बाढ़ पीड़ितों के साथ है और इस आपदा की घड़ी में हम सब को मिलकर इस से पार पाना होगा । कुदरती आपदा में हर इंसान को मदद कर पुण्य का भागीदारी बनना चाहिए। इस अवसर पर राहुल कश्यप,मन भगत,बिन्नी,काकू व् अन्य उपस्थित थे।

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles