सावधान! ‘ये कॉलोनी अवैध है’ जालंधर 66 फीट रोड पर अवैध कॉलोनी काटने वाले बिल्डर पर पुलिस की सख्ती, मामला दर्ज

Published:

जालंधर : 66 फीट रोड पर फोहलडिवाल गांव में अवैध तौर पर स्थापित “LIFE STYLE HOMES” कालोनी मालिकों पर सिटी सदर पुलिस ने शिकंजा कसा है।

पुलिस ने JDA की शिकायत पर कालोनी काटने वाले 26 संत प्रेम सिंह नगर, 66 फीट रोड, जालंधर निवासी निरपाल सिंह रियात और इसकी पत्नी कुलदीप रियात के ख़िलाफ़ FIR दर्ज कर तलाश शुरू की है।

दोनों आरोपी दंपति अब गिरफ्तारी के डर से कोर्ट पहुंचे है और राहत की गुहार लगाई है। बहरहाल, कोर्ट ने थाना पुलिस का रिकॉर्ड तलब किया है। कोर्ट के फैसले के बाद ही इस मामले की अगली तस्वीर साफ़ होगी लेकिन जो लोग इस अवैध प्रोजेक्ट का माल खरीद चुके है वो खुद को ठगी का शिकार हुआ मेहसूस करने लगे है।

दरअसल, बीते साल मामला ध्यान में आने पर दोनों आरोपियों को सरकार की अवैध कालोनी रेगुलेट पॉलिसी का ऑफर दिया गया था लेकिन यह असफ़ल रहे। अतः सरकारी पॉलिसी के मुताबिक दोनों के ख़िलाफ़ FIR की सिफारिश की गयी थी। थाना पुलिस के मुताबिक जनवरी 2023 में FIR दर्ज होने पर भी दोनों थाना हाजिर नहीं हुए और दोनों को नोटिस भेजा गया था।

-Advertisement-
-Advertisement-

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles