जालंधर: शहर में अवैध कालोनियों का कारोबार काफी जोरों पर है। पिछले कई माह से अवैध कॉलोनियों की संख्या बढ़ती जा रही है, कॉलोनाइजरों ने कॉलोनी काटने के लिए सरकार से अनुमति लेने की जरूरत महसूस नहीं की।
इसी क्रम में पहले से ही दर्जन भर अवैध कॉलोनियां काट सरकार को चुना लगाने कॉलोनाइजर बिट्टू द्वारा पठानकोट चौंक के नजदीक पड़ते सुन्दर नगर में अवैध कालोनी काटी गई है। इस कालोनी को काटे जाने में सरकारी नियमों संबंधित किसी भी औपचारिकताओं को पूरा नहीं किया गया है। इस अवैध निर्माण से सरकार को अच्छा खासा रेवेन्यु लॉस हो रहा है।
जानकारी मुताबिक संबंधित विभाग के भ्र्ष्ट अधिकारीयों की मिलीभगत से सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखा इस अवैध कालोनी में कॉलोनाइजर द्वारा छोटे- छोटे प्लाट काटकर बेचे जा रहे है लेकिन किसी भी निर्माण के लिए सरकार की तरफ से तय नियमों को पूरा करने की बजाय उन्हें छिक्के पर टांगकर कालोनी काट दी गई है।
कॉलोनाइजर बिट्टू राजनितिक पार्टी से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जिसका फायदा लेकर धडल्ले से अवैध कारोबार कर रहा है। और भोले भाले लोगों को कालोनी में अच्छी सुविधा मिलने का दावा कर प्लाट, मकान बेच रहा है!
वैसे तो कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ पंजाब की मान सरकार की तरफ से सख्त कार्रवाई की हिदायत भी दी गई है। पिछले दिनों में अवैध कॉलोनियां काटने बाले कई कॉलोनाइजर पर FIR तक दर्ज हो चुकी है। अब देखना यह होगा कि भगवंत मान सरकार में निगम /पुडा की तरफ से बिट्टू कॉलोनाइजर की अवैध कॉलोनी को तहसनहस करने के लिए पीला पंजा पहुंचता है या नही !