जालंधर : शेर के शावक की सौदेबाजी करने वालों पर मामला दर्ज, 3 आरोपी गिरफ्तार !

Published:

जालंधर के करतारपुर में शेर के बच्चे की सौदेबाजी सामने आई है। वॉट्सऐप पर शेर के बच्चे की डील की जा रही थी। इसकी भनक वन एवं वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन विभाग को लग गई। उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी। जिसके बाद 3 आरोपियों मनीष कुमार उर्फ लक्की निवासी नौगज्जा (करतारपुर), अनमोल निवासी तेज मोहन नगर और दीपांशु अरोड़ा निवासी देओल नगर जालंधर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हालांकि शेर का बच्चा कहां है?, उसे कहां से लाना था?, कहां रखा गया है?, इसके बारे में पुलिस और वन विभाग को कोई जानकारी नहीं है। इस वजह से इस केस में किसी तरह की रिकवरी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने वॉट्सऐप पर शेर के शावक की डील के आरोप में केस दर्ज किया है।

पुलिस थाना करतारपुर में दर्ज FIR

Advertisement
-Advertisement-
-Advertisement-

 

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles