Big News : अब अमृतपाल के इस रिश्तेदार पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की बड़ी कार्रवाई, मामला दर्ज !

Published:

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह के साले अमरजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खालिस्तान समर्थकों की भीड़ ने कनाडा के ओटावा में 23 मार्च 2023 को भारतीय उच्चायोग पर हमला किया था। इस दौरान बिल्डिंग पर दो ग्रेनेड भी फेंके गए थे। इस भीड़ का नेतृत्व अमृतपाल सिंह का साले अमरजोत सिंह कर रहा था।

18-19 मार्च को संयुक्त राज्य अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास पर हमले से संबंधित दूसरे मामले में NIA ने आठ खालिस्तान समर्थकों बाबा सरवन सिंह, अमनदीप सिंह विर्क, लखबीर सिंह, गुरशरणजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, संदीप सिंह, गुरचरण सिंह खालसा, जसप्रीत सिंह लोवला और अज्ञात का नाम जोड़ा है।

NIA ने 19 मार्च को लंदन में इसी तरह के हमले की चल रही जांच के अलावा, एक बड़ी साजिश और भारतीय उच्चायोगों व फेडरल दूतावासों पर हमलों में पाकिस्तान के लिंक की जांच करने के लिए मामले अपने हाथ में लिए थे।

इन दोनों मामलों की जांच पहले दिल्ली पुलिस कर रही थी। अब दोनों केसों की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ले ली है। क्योंकि भारतीय उच्चायोग और वाणिज्य दूतावासों पर हुए हमले में पाकिस्तान के लिंक का अंदेशा है। एजेंसी के हाथ इस तरह के कुछ अहम सबूत हाथ लगे थे।

याद रहे कि एनआईए की टीम ने पिछले महीने लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हुए हमले के मामले में सबूत जुटाने के लिए वहां का दौरा किया था। जिसके बाद 45 संदिग्धों की सूची तैयार की है। इसके जल्द ही अमेरिका और कनाडा का दौरा करने की भी संभावना है। इससे पहले लंदन में हुए हमले में शामिल लोगों की अब अमृतपाल से संपर्क की भी जांच चल रही है।

-Advertisement-
-Advertisement-

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles