जालंधर : एंटी करप्शन एंटी क्राइम (Org) कि एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक अंजू बाला की अध्यक्षता में जालंधर के गाँधी कैंप इलाके में आयोजित हुई। इस बैठक में संगठन कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मैडम मंजू अरोड़ा सहित मीनू, सीमा, परमजीत, रमा, जतिंदर कौर, जोगिंदर, हेमा आदि शामिल हुए।
बैठक के बारे में जानकारी देते हुए मैडम मंजू अरोड़ा ने बताया कि महिला संगठन का विस्तार करते हुए योगिता सहित चार महिलाओं को संगठन में सदस्य्ता दी गई है।
मंजू अरोड़ा ने सभी महिला सदस्यों को नियुक्ति पत्र देकर उनका स्वागत किया। नव नियुक्त सभी सदस्यों ने मंजू अरोड़ा का धन्यवाद प्रकट करते हुए चुनरी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और विश्वास दिलाया कि संगठन की और से उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगे व भ्रष्टाचार तथा अपराध के खात्मे के लिए संगठन द्वारा उठाये जा रहे सभी कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।
मंजू अरोड़ा ने संगठन की गतिविधियों के बारे में बताते हुए कहा कि समाज को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाना हमारा मुख्य उपदेश्य है है। अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमने हमेशा आवाज़ उठाई है और आगे भी ऐसे ही उठाते रहेंगे।