अब विदेश नहीं जा पाएंगे पूर्व CM चन्नी, विजिलेंस ने लुक आउट नोटिस किया जारी !!

Published:

पंजाब : पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आय से अधिक मामले में लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है। पूर्व सीएम चन्नी विदेश जाने वाले थे. लेकिन विजिलेंस की तरफ से LOC जारी होने के बाद अब चन्नी ने खुद ही विदेश जाने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।

गौरतलब है कि पूर्व सीएम चन्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच चल रही है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी बीते दिनों चन्नी पर मुख्यमंत्री रहते हुए सरकारी तंत्र का पर्सनल कामों में प्रयोग करने का आरोप लगाया था। लेकिन जब पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को उनके खिलाफ LOC जारी होने का पता लगा तो उन्होंने खुद ही विदेश जाने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

Related articles

Recent articles