CM मान कि भ्रष्टाचारियों को दोटूक, बोले- मनप्रीत बादल पर केस दर्ज हो सकता है तो समझिए !

Published:

पंजाब: बीते दिनों मनप्रीत बादल व सीएम मान के बीच हुई ट्विटर वार के बाद अब मुख्यमंत्री ने दोबारा टिप्पणी कर दी है मुख्यमंत्री मान ने एक कार्यक्रम में भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते सख्त शब्दावली का प्रयोग किया है। इसी को उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर भी शेयर किया है।

भगवंत मान ने कहा- जब मनप्रीत बादल पर केस दर्ज हो सकता है तो समझ लीजिए कि मैं किसी को नहीं बख्शता। बेशक वह मनप्रीत बादल के साथ राजनीति में आए थे, लेकिन मनप्रीत बादल शहीदों की धरती से शपथ लेकर कांग्रेस में चले गए और अब भाजपा में चले गए हैं, मैं आज भी उस शपथ पर कायम हूं।

मुख्यमंत्री मान ने खुद को नौटंकीबाज कहे जाने पर भी टिप्पणी की। CM मान ने कहा – शहीद भगत सिंह के गांव की मिट्टी की कसम खाकर कांग्रेस में जाना और फिर बीजेपी में शामिल होना, इससे बड़ा नौटंकीबाज कोई नहीं हो सकता। मनप्रीत बादल को नाटकों के लिए ऑस्कर मिलना चाहिए।

मुगलों के समय में यह उनके साथ थे और अंग्रेजों के समय भी यह उनके साथ चले गए। अकाली के समय वह अकाली दल में थे, उसके बाद कांग्रेस के समय वह कांग्रेस में शामिल हुए और अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि वे लोगों के साथ कब थे और कब रहेंगे?

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles