पंजाब CM भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर की आज मैरिज एनिवर्सरी है। इसके लिए CM आवास के सामने मौजूद चंडीगढ़ क्लब में पार्टी रखी गई है। आज यहां पंजाब-दिल्ली के कई मंत्री, विधायक, MP के अलावा CM मान के पॉलीवुड के कुछ साथी सेलिब्रिटी भी पहुंचेंगे।
AAP पार्टी की बड़ी लीडरशिप, नेता संजय सिंह, पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा व अन्य भी शामिल हो सकते हैं। चंडीगढ़ क्लब में गीत-संगीत का प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। समूचा मान परिवार और उनके कुछ करीबी रिश्तेदार भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।