आदमपुर के गांव भडियाणा में चली गोलियां, एक युवक जख्मी, हालत नाजुक !

Published:

देहात आदमपुर के गांव भडियाणा में गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव डंमुडा निवासी के रहने वाले युवक पर 5 से 6 हमलावरों ने गोलियां चला दी। इस घटना दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान महावीर के रूप में हुई है। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
     वही इस मामले को लेकर डीएसपी सुखनाज सिंह ने बताया कि उनकी आदमपुर थाने की टीम जांच में जुट गई है।‌ गोली चलने के मामले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक 10 दिन पहले ही एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल से रिहा होकर बाहर आया था।

-Advertisement-
-Advertisement-

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles