अमृतसर पहुंचे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा, श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा, कुछ दिन पहले हुई थी सगाई

Published:

पंजाब : राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और उनकी मंगेतर बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा ने सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल श्री हरमंदिर साहिब( गोल्डन टेम्पल) में माथा टेका है। बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ सगाई की थी। दोनों की शादी भी जल्द ही होने वाली है।

मिली जानकारी के दौरान राघव चड्‌ढा व परिणीति चोपड़ा दोनों दिल्ली से देर रात अमृतसर पहुंचे। सुबह तकरीबन 5 बजे से पहले ही दोनों गोल्डन टेंपल पहुंच गए। परिणीति चोपड़ा जहां ऑफ वाइट क्रीमिश सूट में दिखीं, वहीं राघव कुर्ता-पायजामा व स्लीव लैस जैकेट पहने दिखे। दोनों ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने गोल्डन टेंपल की परिक्रमा की और गुरुघर में माथा भी टेका।

-Advertisement-
-Advertisement-

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles