एसी-फ्रिज घोटाले में फंसीं ‘आप MLA डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा’, पूर्व हेल्थ सुपरवाइजर ने लगाए आरोप !

Published:

पंजाब : मोगा जिले की आप MLA डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा एसी और फ्रिज घोटाले में उलझ गई हैं। मोगा के पूर्व हेल्थ सुपरवाइजर महिन्द्रपाल लूंबा ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है कि उसे मोगा से इसलिए हटा दिया गया है, क्योंकि उसके पास मोगा सिविल अस्पताल में चल रहे भ्रष्टाचार के कई सबूत थे।

लूंबा ने विधायक अमनदीप पर आरोप लगाया कि MLA आवास में सिविल अस्पताल के एयर कंडीशन (एसी) लगाए गए हैं। इन आरोपों के बाद 6 बिल भी मीडिया के सामने आए हैं। यह बिल SMO मोगा के नाम से बने हुए हैं। यह बिल अकालसर रोड मोगा जनता इलेक्ट्रॉनिक शॉप के हैं।

इसी दुकान से यह सामान सिविल अस्पताल में डिलीवर हुआ, लेकिन अस्पताल में कहीं कोई एसी या फ्रिज नहीं लगा। इन बिलों में 13-13 हजार के 2 फ्रिज भी हैं।

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles