आम आदमी पार्टी के इकलौते लोक सभा सांसद सुशील कुमार रिंकू ने बतौर सांसद शपथ ग्रहण की। सुशील कुमार रिंकू ने मई महीने के दौरान हुए जालंधर संसदीय उपचुनाव के दौरान जीत हासिल की थी। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने बड़ी जीत दर्ज की थी। वह 57 हजार से ज्यादा वोटों से उपचुनाव जीत गए थे।
आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू ने लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/RHnlN04Es6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2023