AAP नेता लड़की संग रंगरलियां मनाता पकड़ा, लड़की को बोला आगे-पीछे कोई नहीं, सबकी डेथ हो गई, कमरे में अचानक पहुंची पत्नी !

Published:

विदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता को एक लड़की के साथ रंगरलियां मनाते हुए उसकी पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। AAP वैंकूवर (कनाडा) के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह अटवाल कमरे में पंजाबी लड़की के साथ थे। इसी दौरान पत्नी कमरे में पहुंच गई। लड़की के साथ पति को देख पत्नी भड़क गई। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

लड़की से बोला- मैं अकेला हूं, आगे-पीछे कोई नहीं
जसवंत अटवाल की पत्नी ने लड़की को लानत डाली और कहा कि उसे शर्म नहीं आती कि इतने बड़ी उम्र के व्यक्ति के साथ वह रिलेशन बना रही है। इस पर लड़की ने कहा कि जसवंत ने उसके साथ झूठ बोला था। उसने कहा था कि वह अकेला रहता है। उसका आगे-पीछे कोई नहीं है। सबकी डेथ हो गई है।

इसके बाद जसवंत की पत्नी ने उसकी जमकर क्लास लगाई और कहा कि जिस घर में तुम रह रहे हो इसकी किश्तें वह भरती है। घर का सारा खर्च वह चलाती है। अपनी बेटी के बराबर की लड़की के साथ संबंध बना रहे हैं तुम्हें शर्म नहीं आती। और तो और लड़की से संबंध बनाने के लिए तुमने अपनी पत्नी और बच्चों को भी मार दिया।

Advertisement

spot_img

Related articles

Recent articles